Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

फेसबुक से शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने:दो बच्चों की मां ने प्रेमी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रीवा में फेसबुक से शुरू हुए एक प्रेम प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां अब उसी के खिलाफ थाने में शिकायत लेकर पहुंची है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, फेसबुक पर उसकी अंकुर तिवारी से मुलाकात के बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि अंकुर उसे अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और शिकायत की धमकी पर शादी का वादा कर चुप करा दिया। इसके बाद वह उसे जलगांव ले गया, जहां भी उसके साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार किया।

दोनों घर से लापता हुए तो पुलिस ने की खोजबीन

29 मार्च को अंकुर तिवारी (29) और महिला अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। दोनों के परिवारों ने अलग-अलग थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को एक साथ ढूंढ निकाला, जहां उन्होंने मर्जी से साथ रहने की बात कही थी।

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

अब महिला का आरोप है कि अंकुर ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं और उससे पैसों की मांग कर रहा है। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया-

दोनों बालिग हैं और पहले मर्जी से साथ रहने की बात कह चुके थे। अब नए आरोपों की जांच की जा रही है।

Hot this week

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img