Sunday, March 1, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल के न्यू मार्केट में निगम टीम से अभद्रता

भोपाल के न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। एक दुकानदार ने निगमकर्मियों से अभद्रता की। उसे निगम की बिल्डिंग शाखा ने नोटिस दिया है।

न्यू मार्केट में रात साढ़े 8 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गई। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं के साथ विवाद की स्थिति बनी। बालाजी छोले भटूरे वाले द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण को रोकने और हटाए जाने की कहने पर दुकान मालिक दीपक अग्रवाल ने अभद्रता की।

देख लेने की धमकी

अतिक्रमण अधिकारी भदौरिया ने बताया कि युवक ने निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। साथ ही धमकियां भी दी। स्थल पर अतिक्रमण अधिकारी, भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर, वार्ड-32 से प्रभारी एवं कर्मचारी, जोन प्रभारी और अतिक्रमण अमला मौजूद था। प्रॉपर्टी के पेपर नहीं दिखाने पर भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर ने नोटिस जारी किया है।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img