Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

भोपाल में चाकू की नोक पर मोबाइल-स्कूटी लूटी थी

शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने राहगीर से चाकू की नोक पर की गई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटी गई एक्सेस स्कूटी, चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना 20 नवंबर की रात करीब 3 बजे की है। फरियादी मोहम्मद फैजान (19), निवासी हैदरगढ़ (उत्तरप्रदेश) अपने साथी आदिल के साथ प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर भोजन देकर वापस काजी कैंप लौट रहा था। तभी नादरा बस स्टैंड से 4 बदमाश दो गाड़ियों पर उनका पीछा करने लगे।

मेट्रो कार्य स्थल के पास उन्होंने स्कूटी को रोककर फैजान और उसके साथी के साथ मारपीट की, गालियां दीं और चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। आरोपी फैजान की बिना नंबर की स्कूटी भी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 309(6), 126(2), 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर शाहजहानाबाद पुलिस ने सर्चिंग बढ़ाई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपी

  • हैदर उर रहमान (22) निवासी खलील मस्जिद क्रिकेट, थाना कोतवाली
  • मुईन खान (20) निवासी नारियल खेड़ा, थाना गौतमनगर
  • नुमान अली निवासी छोटा मोहल्ला, थाना मंगलवारा
  • अरमान उर्फ अररु (19) निवासी सराय जामा मस्जिद, सीहोर
  • इनमें से हैदर उर रहमान की गिरफ्तारी 4 दिसंबर को हो चुकी थी और वह जेल में है।
  • पुलिस के अनुसार मुईन और हैदर के खिलाफ पहले भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के 4-4 प्रकरण दर्ज हैं।

बरामदगी

  • लूटी गई स्कूटी (कीमत लगभग 1 लाख)
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP-04-YR-4712
  • वारदात में उपयोग चाकू

Hot this week

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img