Friday, July 3, 2026
30.5 C
Bhopal

गर्ल्स कॉलेज की छात्रा को जॉब लगवाने का झांसा देकर रेप

ग्वालियर में एक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा को युवक ने पहले दोस्त बनाया, फिर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अपने पास बुलाया। रूम में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वारदात के दौरान न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा जब शादी के लिए अड़ी तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहचान से शुरू हुई दोस्ती

23 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना बस से कॉलेज आते-जाते उसकी पहचान बनवार निवासी विवेक गिरी से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई।अगस्त 2025 में विवेक ने छात्रा से कहा कि वह उसकी जॉब लगवा देगा, जिसके लिए उसे दस्तावेज साथ लाने होंगे। उसने छात्रा को कंपू क्षेत्र के बंशी भवन पर बुलाया।

रूम में बंधक बनाकर किया रेप

दस्तावेज देने पहुंची छात्रा को विवेक ने रूम में बंद कर दिया और जबरन रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। इस भरोसे में आकर छात्रा ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

छात्रा ने बताया कि विवेक ने पहली वारदात के दौरान उसके न्यूड वीडियो बना लिए थे। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार अलग-अलग जगह बुलाता रहा और कई बार शारीरिक शोषण किया।

शादी की बात आते ही आरोपी मुकर गया और दबाव डालने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार को कंपू थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक गिरी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।

Hot this week

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img