Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

भोपाल में टैक्सी बुक कर रहे अधिकारी से छिना मोबाइल

भोपाल। रानीकमलापति रेलवे स्टेशन के सामने जबलपुर के सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) शिवम कंसाना से मोबाइल झपटमारी हो गई। वह शनिवार रात जबलपुर से भोपाल आए थे और स्टेशन के सामने सड़क पर टैक्सी बुक कर रहे थे। तभी गणेश मंदिर की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपटा और भाग निकले।

घबराहट में बाइक का नंबर नहीं देख पाए एडीपीओ

अचानक हुए इस हमले से एडीपीओ घबरा गए, वे बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख पाए। उन्होंने हबीबगंज थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को अब तक आरोपितों का सुराग नहीं लगा है। मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 26 वर्षीय शिवम कंसाना जबलपुर में बतौर एडीपीओ पदस्थ हैं।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

शनिवार को वह जबलपुर से रानीकमलापति स्टेशन आए थे। यहां से वह अपनी होटल जाने के लिए टैक्सी बुक कर रहे थे। रात करीब 9:20 बजे घटना हुई है। शंका है कि बदमाशों ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक से झपटमारी की वारदात की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के जरिए आरोपितों की पहचान कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img