टॉप-न्यूज़

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का दावा:जैकलीन के लिए सुकेश ने श्रीलंका में खरीदा था घर

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस की चार्जशीट में ED ने बड़े खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सिर्फ घोड़ा, बिल्ली और ज्वेलरी ही गिफ्ट नहीं की थी, बल्कि एक्ट्रेस के लिए श्रीलंका में एक घर भी खरीदा था। बहरीन और मुंबई में भी एक-एक घर लेने के लिए एडवांस दे चुका था। बहरीन में जैकलीन के पेरेंट्स रहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ED ने अपनी चार्जशीट में ये भी दावा किया है कि जैकलीन ये जानती थी कि सुकेश एक ठग है। उसके खिलाफ केस चल रहा है। जैकलीन ने ये कबूल किया है कि सुकेश ने उसे श्रीलंका में घर खरीदने के बारे में बताया था। हालांकि, वो कभी उस घर में गई नहीं। यह प्रॉपर्टी श्रीलंका के Weligama में बताई जाती है। यह श्रीलंका की मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770