Tuesday, February 24, 2026
30.8 C
Bhopal

Morena Mirchi Baba News: मिर्ची बाबा पुलिस के नहीं भगवान भरोसे, बोले एफआइआर किसी पर नहीं कराऊंगा, हमला करने वालों को भगवान सजा देंगे

सोमवार को मारपीट का शिकार हुए मिर्ची बाबा अब पुलिस के नहीं भगवान भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला करने वालों को भगवान सदबुद्धि दे। मैं अब किसी पर कोई एफआइआर नहीं करवाऊंगा। जिन लोगों ने मुझे पर हमला किया, उन दुष्टों को भगवान सजा देंगे। अगर इन गुण्डों के हाथों मरना लिखा है, तो हम तो मरने भी तैयार हैं। लेकिन मैं गायों की समस्या की बात उठाता रहूंगा। बुधवार को एसपी आफिस में आए मिर्ची बाबा ने यह बातें नईदुनिया से चर्चा के दौरान कहीं।

गौरतलब है, कि सोमवार को मिर्ची बाबा पर मुरैना में उस समय कुछ हज्ञातों ने हमला कर दिया था, जब वह देवरी गोशाला में गायों की मौत पर विरोध जताने के लिए हाईवे पर चक्काजाम करने जा रहे थे। पांच गाड़ियों से आए अज्ञातों ने स्वागत के बहाने मिर्ची बाबा की कार को रोका बाबा व उनके तीन साथियों की मारपीट कर दी। इसी सिलसिले में मिर्ची बाबा बुधवार की दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी डा. रायसिंह नरवरिया से मिलने आए। घटना वाले दिन मारपीट करने वाले बदमाश मिर्ची बाबा के तीन मोबाइल छीन ले गए, इनमें से एक मोबाइल को एएसपी ने मिर्ची बाबा को लौटाते हुए कहा, कि यह घटना स्थल पर मिला है। एएसपी से मिलने के बाद नईदुनिया से चर्चा करते हुए मिर्ची बाबा ने कहा, कि 800 गाय बेररिया में मरी, 400 गाय छतरपुर में, 200 गाय धार में मरी हैं। वह हर जगह जा रहे हैं। मुरैना में गाय की मौतोें की जानकारी लगी तो यहां आ गया। मिर्ची बाबा ने कहा, कि मुरैना की देवरी गोशाला में बदहाली है, लेकिन मेरी आने की सूचना पर गोशाला में सफाई हो गई, पानी भर गया रातोंरात चारा आ गया। मेरे जाने से गोशालाओं की दशाओं सुधरती है, तो मैं गोशालाओं पर जाऊंगा। पुलिस द्वारा सुरक्षा नहीं मिलने के सवाल पर मिर्ची बाबा ने कहा, कि मैं जहा जाता हूं मेरे ऊपर हमला होता है, यह बात लिखते हुए मैंने मुरैना कलेक्टर और एसपी को पूर्व मंे ही पत्र लिखा, लेकिन मुझे सुरक्षा नहीं दी गई। कायदे से महामण्डलेश्वरों को सरकार व प्रशासन सुरक्षा देता है। महामण्डलेश्वर रामदास, महामण्डलेश्वर डबरा वालों को, उज्जैन वालों को सुरक्षा है लेकिन स्वामी वैराग्यानंद (मिर्ची बाबा) से शिवराज सरकार डरती है, इसीलिए सुरक्षा नहीं दी जाती। मिर्ची बाबा से जब पूछा गया कि हमला करने वालों को आप पहचानते हैं, इस पर वह बोले कि मैं नहीं जानता और उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं चाहता।

सिंधिया विभीषण हैं तो उनका राजतिलक होना चाहिए

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर मिर्ची बाबा ने कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को विभीषण कहा था, कि हमारे यहां विभीषण आ गए हैं। अगर सिंधिया विभीषण हैं तो उनका राजतिलक होना चाहिए। पूरा मध्यप्रदेश चाहता है, मैं भी कह रहा हूं कि सिंधिया को सीएम बनना चाहिए, लेकिन मामा नहीं होने देंगे। राम की बात करके विभीषण का राजतिलक नहीं करना, राम का नाम का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार ने हर गाय को 20 रुपये दिए थे, भाजपा की निष्ठुर सरकार गायों के रुपये भी खा गई।

वर्जन

मिर्ची बाबा आए थे, उनका एक मोबाइल घटना स्थल पर मिला है, जो उन्हें लौटा दिया गया है। घटना वाले दिन जो आवेदन दिया था उस पर वह एफआइआर भी नहीं चाहते, बिना फरियादी के हम शिकायत दर्ज नहीं कर सकते।

Hot this week

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

Topics

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img