Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां पैसों की खातिर अपनी दो नाबालिग बेटियों को अलग-अलग पुरुषों के पास भेजती रही। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

​शाहपुर पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेटियों की मां ने पैसों के लेनदेन के चलते अपनी एक बेटी को गोविंदा और दूसरी को कमलेश नाम के व्यक्ति के पास भेजा था। दुष्कर्म और यौन शोषण के चलते दोनों नाबालिग बहनें गर्भवती हो गई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

​उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मां, गोविंदा और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पीड़िताओं के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, डीएनए सैंपलिंग और पैसों के लेनदेन के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Hot this week

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, आज होगी गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा

​भोपाल: ​आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम की...

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img