Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के संरक्षण और अतिक्रमण हटाने को लेकर अब सांसद आलोक शर्मा पदयात्रा करेंगे

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के संरक्षण और अतिक्रमण हटाने को लेकर अब सांसद आलोक शर्मा पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बड़ा तालाब का मास्टर प्लान बनाने की मांग भी उठाई है। कहा कि मैं भारत सरकार की एनवायरमेंट कमेटी के सामने यह मुद्दा उठाऊंगा। इस कमेटी में मैं शामिल हूं।

सांसद शर्मा ने कहा, बड़ा तालाब शहर की लाइफ लाइन है। इसके 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बड़ा तालाब का मास्टर प्लान बने। इसके लिए मैं खुद काम कर रहा हूं। आने वाले समय में बड़ा तालाब के आसपास पदयात्रा करुंगा। उन्होंने बताया कि बड़ा तालाब में ढाई सौ से अधिक जलीय और औषधीय पौधे लगे हैं। उनका संरक्षण करना है।

36 किमी की पदयात्रा करेंगे सांसद बड़ा तालाब के आसपास पदयात्रा करेंगे, जो 36 वर्ग किमी है। हालांकि, साल 2016 में हुए डीजीपीएस सर्वे की 2017 में आई रिपोर्ट में इसे 38.72 वर्ग किमी बताया गया था। तालाब के एफटीएल से 50 मीटर की दूरी तक निर्माण पर प्रतिबंध है। 361 वर्ग किमी के कैचमेंट में भी कई पाबंदी हैं। बावजूद कब्जा है। समय-समय पर जिला प्रशासन कार्रवाई तो करता है, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ जाता है।

Hot this week

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img