Friday, February 27, 2026
21.5 C
Bhopal

MP Crime News: भिंड पुलिस ने नहीं सुनी गुहार, सीएम हाउस की चौखट पर पहुंचा पीड़ित परिवार

भिंड शहर में मकान के विवाद को लेकर पुलिस से प्रताड़ित होकर पीड़ित परिवार शुक्रवार को राजधानी आकर मुख्यमंत्री निवास पर जा पहुंचा। यहां पहुंचकर परिवार के मुखिया ने भिंड देहात थाना के टीआइ पर गंभीर आरोप भी लगाए। इंटरनेट मीडिया पर आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद राजधानी पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। साथ ही पीड़ित परिवार की शिकायत लेकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक भिंड निवासी देवेंद्र राजावत नाम का व्यक्ति शुक्रवार सुबह परिवार के साथ मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंचा था। मीडिया से चर्चा के दौरान उसने भिंड देहात के थाना प्रभारी रामबाबू पर उसके परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसने एक व्यक्ति से मकान खरीदने का सौदा किया था। वह रुपये लेकर भाग गया। इस बात की शिकायत उसने थाने में की, तो थाना प्रभारी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही प्रताड़ित करने लगे है। उसने यहां तक आरोप लगाया कि पूछताछ के बहाने टीआइ उसकी पत्नी और बेटी को थाने न ले जाकर कहीं और ले जाते है। राजावत द्वारा थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोपों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद राजधानी पुलिस हरकत में आई। देवेंद्र से चर्चा करने के बाद उससे मामले की लिखित शिकायत ली। इस मामले में श्यामला हिल्स थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार का कहना है कि शिकायत लेने के साथ ही वरिष्ठ आधिकारियों ने इस मामले में भिंड के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान से भी बात की है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img