Monday, June 22, 2026
31.6 C
Bhopal

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में रविवार से छंटने लगेंगे बादल, रात का तापमान कम होने लगेगा

अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण जबलपुर-होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मंडला में नौ, बैतूल में आठ, जबलपुर में 0.4, छिंदवाड़ा में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इन स्थानों पर रविवार को भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के अन्य संभागों के जिलों में रविवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। साथ ही जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बादल छाने और हवा का रुख बदलने से दिन-रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से. की तुलना में 1.4 डिग्री से. अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री से. के मुकाबले 2.6 डिग्री से. अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। 22 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। इससे फिर रात का तापमान बढ़ने लगेगा।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img