राजस्थान के झालावाड़ में मंगलवार-बुधवार की रात गैंगवार में घायल भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ 58 गंभीर अपराध दर्ज हैं। राजस्थान, झालावाड़ के DSP गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।गैंगस्टर मुख्तार की उम्र 61 साल थी। वह 21 साल की उम्र में पहली बार रेप केस में जेल गया था। यहीं से उसके अपराध की फेहरिस्त लंबी होती गई।मंगलवार-बुधवार की रात उसकी राजस्थान के बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ था। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे कमल की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल हो गया था।पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने गैंगवार के एक दिन पहले ही लिया था। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग होने लगी।




