Sunday, March 8, 2026
35.9 C
Bhopal

भोपाल में चाय की दुकान पर चाकू मारकर हत्या

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बंजारी इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ड्राइवर शुभम यादव का कुछ दिन पहले बर्थडे पार्टी में आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शुभम यादव (23) पिता मोर सिंह यादव, मूल रूप से सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी था। वह इन दिनों भोपाल के गौरव नगर, कोलार में रहकर ड्राइवरी कर रहा था।

22 जुलाई को उसके दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान शुभम का भूपेंद्र मालवीय, उसके बड़े भाई गोलू मालवीय और पड़ोसी आकाश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय बात थाने तक नहीं पहुंची थी, लेकिन बदला लेने की नीयत से आरोपी भूपेंद्र शुभम की तलाश में था।

पेट और आंख के पास चाकू मारकर की हत्या

रविवार रात करीब 10:30 बजे शुभम बंजारी स्थित नुक्कड़ चाय की दुकान पर पहुंचा। वहां भूपेंद्र, गोलू और आकाश से आमना-सामना हो गया। तीनों ने मिलकर शुभम को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू की कई वार शुभम के पेट और आंख के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसके भाई नरेंद्र यादव को दी। नरेंद्र उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोलार थाना पुलिस के अनुसार अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों भूपेंद्र मालवीय (26), गोलू मालवीय (30) और आकाश जिन्नारे (22), सभी निवासी अंबेडकर नगर झुग्गी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

Topics

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img