Tuesday, February 24, 2026
25.6 C
Bhopal

गुमटी बंद कर घर जा रहे युवक की हत्या

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रोबोट चौराहे के पास गुमटी चलाता था। रात में अपने यहां काम करने वाले लड़के के साथ गुमटी बंद कर घर जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और विवाद करते हुए चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक नीलेश (42) पिता प्रदीप निवासी अनिल नगर है। मामले में मर्ग कायम कर शनिवार को एमवाय अस्पताल में उसका पीएम करवाया गया है। नीलेश के साथ गुमटी पर काम करने वाले सुनील ने बताया कि रात में करीब 1 बजे के आसपास वे गुमटी बंद कर घर जा रहे थे। तभी घर से कुछ ही दूरी पर तीन से चार लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विवाद करते हुए नीलेश के पैर पर चाकू मारकर उसे गिरा दिया। ऐसे में नीलेश ने घर से भय्यू को बुलाने को कहा तो मैं वहां जाने लगा। इस बीच उन्होंने नीलेश पर पत्थरों से हमला कर दिया। वहां पहुंचने पर नीलेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15-20 दिन पहले हुआ था विवाद

सुनील ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले मारने वालों से नीलेश का विवाद हुआ था। बदमाशों ने गुमटी से कुछ सामान खरीदा था, जिसके पैसे नहीं दे रहे थे। इस पर उनके साथ विवाद हो गया था और बात मारपीट तक पहुंच गई थी। इसके बाद वे रात में विवाद करने आ गए थे। सुनील ने बताया कि मारने वाले दीपक, पीयूष और अन्य लोग थे। इधर, इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img