Friday, March 6, 2026
26.6 C
Bhopal

कट मारने पर मर्डर: निशातपुरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, 4 हमलावर गिरफ्तार

राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुधवार शाम बेस्ट प्राइज के पास सड़क पर हुए मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। महज कार से कट मारने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुई कहासुनी हत्या तक जा पहुंची। हालांकि, निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर ही चारों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।

क्या था पूरा मामला…
घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। 80 फीट रोड पर 21 वर्षीय अरविंद मीना उर्फ छोटू अपने दोस्त गोलू जाटव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार के चालक से कट मारने को लेकर उनकी बहस हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार युवकों ने एकराय होकर अरविंद पर हमला कर दिया। बचाव में अरविंद ने अपना चाकू निकाला, लेकिन हमलावरों ने उसी से चाकू छीनकर उसके सीने में उतार दिया। अत्यधिक खून बहने के कारण अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
ऐसे सुलझाई गुत्थी

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (CCTV आदि) का जाल बिछाया और महज एक दिन के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण

  • विकास जोशी उर्फ विक्की (24): निवासी विश्वकर्मा नगर।
  • नरेन्द्र सिंह उर्फ निक्की (25): निवासी कपिला नगर।
  • ऋषि दांगी (20): निवासी फेस-2, विश्वकर्मा नगर।
  • आशीष राजपूत (26): निवासी मालीखेड़ी, भोपाल

इनका कहना है…

मामूली विवाद में हुई यह घटना बेहद दुखद है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है।

अक्षय चौधरी, एसीपी निशातपुरा

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस गुत्थी को सुलझाने में निरीक्षक मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान, श्रीकांत द्विवेदी, राजेन्द्र सोलंकी, सउनि सत्येन्द्र चौबे, गोपाल सिंह और उनकी टीम के प्रधान आरक्षक व आरक्षकों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) (हत्या) व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

Topics

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार...

एमवाय के स्टॉक आईसीयू में चाय वाले ने महिला से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एमवाय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img