Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

बड़ा तालाब: 50 मीटर के दायरे में मिलीं 100 झुग्गियां, बेहटा में टीम से अभद्रता

भोपाल | पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सीमांकन की कार्रवाई ने फिर रफ्तार पकड़ी। बैरागढ़ तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। करीब चार घंटे चली इस कार्रवाई में तालाब के 50 मीटर के दायरे (FTL) में 100 से ज्यादा अवैध निर्माण और झुग्गियां मिलीं, जिन पर टीम ने लाल निशान लगा दिए हैं।

विवाद और नोंकझोंक

​सीमांकन के दौरान बेहटा क्षेत्र में टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक व्यक्ति ने अधिकारियों से अनुमति को लेकर सवाल किए और अभद्रता पर उतारू हो गया। हालांकि, हंगामे के बावजूद टीम ने अपना काम जारी रखा। इससे पहले 28 फरवरी को हलालपुरा में एक गार्डन की बाउंड्रीवॉल और गोदाम ढहाया गया था, जिसके बाद होली के कारण काम रुक गया था।

अब ‘पॉश’ इलाकों की बारी

​अभी तक प्रशासन का ध्यान बैरागढ़ तहसील तक ही सीमित था, लेकिन अब असली परीक्षा टीटी नगर सर्कल में होगी। एसडीएम अर्चना शर्मा के मुताबिक, सोमवार से इस प्राइम लोकेशन पर कार्रवाई शुरू होगी। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तालाब किनारे कई रसूखदारों, आईएएस अधिकारियों और नेताओं के बंगले, बेशकीमती होटल और सरकारी दफ्तर बने हुए हैं।

अगला कदम: शुक्रवार को भी टीम अन्य चिह्नित क्षेत्रों में सीमांकन और लाल निशान लगाने की कार्रवाई जारी रखेगी।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img