Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में नेशनल लोक अदालत

भोपाल जिला न्यायालय और तहसील न्यायालय में 8 मार्च को इस साल की पहली नेशनल लोक अदालत हुई। इसका शुभारंभ सुबह 10:15 बजे हुआ, जिसमें कई मामलों का निपटारा किया गया। विद्युत विभाग और नगर निगम द्वारा हल किए गए मामलों में छूट दी गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

फिलहाल भोपाल जिले के न्यायालयों में 1.56 लाख से ज्यादा मामले लंबित हैं। इस लोक अदालत में 17,241 मामले रखे गए, जिनमें – आपराधिक और सिविल विवाद, चेक बाउंस के मामले (धारा 138), क्लेम और बिजली से जुड़े केस, वैवाहिक विवाद शामिल थे।

इसके अलावा, बिजली बिल, बैंक ऋण वसूली, जलकर, बीएसएनएल और ट्रैफिक चालान से जुड़े 60,989 प्री-लिटिगेशन मामले भी अदालत में रखे गए।

मामलों के निपटारे के लिए 61 खंडपीठ बनीं

तेजी से फैसले लेने के लिए जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, कुटुंब न्यायालय, श्रम न्यायालय और रेरा सहित 61 खंडपीठ बनाई गईं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के सचिव सुनीत अग्रवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर इस लोक अदालत का आयोजन हुआ। 61 अलग-अलग बैच बनाकर ज्यादा से ज्यादा मामलों का हल निकालने की कोशिश की गई।

अब तक – 17,000 पेंडिंग केस निपटारे के लिए भेजे गए, 75,000 प्री-लिटिगेशन मामले सुलझाने की प्रक्रिया जारी है ।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img