Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

शराब तस्करी का नया तरीका:पशु आहार कट्‌टों के नीचे छिपाई 50 लाख से अधिक की शराब, रतलाम पुलिस ने पकड़ी

रतलाम पुलिस ने पशु आहार कट्‌टों के नीचे छिपाकर रखी 500 पेटी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी है। अवैध शराब ट्रक में भर कर झाबुआ लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है।

जिले में अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब को पकड़ने की सफलता जावरा शहर पुलिस को मिली है। मुखबिर की सूचना पर जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन द्वारा टीम बनाई।

जावरा-ताल रोड पर बंदी छोड दरगाह के पास एक ट्रक को रोका। तलाशी ली तो पशु आहार के कट्‌टों के नीचे 500 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली। पुलिस ने पशु आहार के साथ शराब की पेटियों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने सुनिल (25) पिता रिछुसिंह डाबर निवासी आम्बुआ और रोहित (21) पिता जामसिंह जमरा निवासी उदयगढ़ जिला आलीराजपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।

अलग-अलग ब्रांड की है शराब

ट्रक से ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, रायल चेलेंज, मेक डावल, बेग पाईपर, मेजिक मुमेंट, आल सिजन आदी अंग्रेजी ब्रांड की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर) शराब जब्त की गई है। जिसकी कुल कीमत 54,89,760 रुपए है।

साथ में ट्रक क्रमांक (MP14HC0147) को भी जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पशु आहार के 30 कट्‌टे भी जब्त किए, जो कि लगभग 30 हजार रुपए कीमत का है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img