Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने खुद हत्या में इस्तेमाल किए हथियार पर लगे खून को साफ किया था। राजा की हत्या के बाद सोनम ने सबूत मिटाने के लिए खून से सने हथियार को आसपास उगी जंगली घास से साफ किया था। हालांकि, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि पुलिस और न्यायिक जांच में यह बात साबित हुई है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर करवाई थी। मामले में शिलॉन्ग पुलिस सबूत मिटाने में शामिल तीन आरोपियों शिलोम जेम्स, लोकेन्द्र तोमर और बलवीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

आसपास उगी घास से साफ किया खून से सना हथियार बताया जा रहा है कि राजा की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद सोनम ने न तो कपड़े से और न ही कागज से, बल्कि आसपास उगी जंगली घास से हथियार को साफ किया था और उसी हथियार से राजा का मोबाइल भी तोड़ दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

राजा के भाई ने कहा- इस बात की जानकारी नहीं इस मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हत्या के बाद किसने हथियार को साफ किया। हालांकि उन्होंने बताया कि वे आगामी कुछ दिनों में गवाही के लिए शिलॉग जाने वाले हैं।

ये था पूरा मामला- 23 मई को हुई थी राजा की हत्या इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे।

जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img