Thursday, April 9, 2026
24.6 C
Bhopal

भाजपा विधायक को महिला द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़

धरमपुरी के भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर को महिला द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत के 10 से अधिक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

महिला का कहना है कि विधायक ब्लैकमेलिंग के सबूत पेश करें, जबकि विधायक का कहना है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। महिला ने सभी आरोप खारिज किए और कहा कि वह सिर्फ मदद मांगने गई थी। 14 जनवरी को विधायक ने प्रेस वार्ता में महिला और उसके पति पर 2 करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

इसके अगले दिन महिला और उसके पति पर धामनोद थाने में एफआईआर दर्ज हुई, वहीं धरमपुरी थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई।

ऑडियो के अंश… एक वायरल ऑडियो में ठाकुर महिला से कहते हैं कि महू से ट्रेन पकड़कर भोपाल आ जाओ, यहां बात करेंगे। महिला कहती हैं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। ठाकुर कहते हैं कि बस टिकट के लिए 100 रुपए लगते हैं, आ जाओ। अन्य ऑडियो में विधायक महिला को गालियां दे रहे हैं और कांग्रेस नेताओं का भी नाम लिया गया।

वायरल वीडियो में…

महिला का कहना है कि मैंने प्रूफ के साथ वीडियो मीडिया को भेज दिए हैं। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए। 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई, मेरे पति ने गाली बकी। मेरे पास सारे वीडियो प्रूफ हैं। आरोपियों ने जबरदस्ती वीडियो डिलीट कराए और माफीनामा लिखवाया। वहीं एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ है।

^मैं पहले भी कह चुका हूं, महिला ने ही भोपाल आने की बात कही थी। मैंने महिला काे नहीं बुलाया। महिला ने दाे करोड़ रुपए मांगे वह ऑडियो क्यों नहीं वायरल कर रही है। वह एक दिन मेरे कार्यालय पर रुकी और बहाना बनाकर भोपाल आई। यह मुझे फंसाने की साजिश है। महिला के साथी पुरुष ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। -कालूसिंह ठाकुर, विधायक धरमपुरी

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img