Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

निशातपुरा पुलिस ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 3 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

​भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने डेयरी की आड़ में गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 17 जुलाई से फरार चल रहा था।

​पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई करते हुए मौके से अजीज और उसके बेटे आसिफ को पकड़ा था। घटनास्थल पर खड़े सीएनजी ऑटो से एक मृत गाय का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पहले ही अजीज खान, आसिफ, अनीस, जुबेर और इकराम कुरैशी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

​घटना के बाद से कमलनगर, करोंद निवासी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस (44) फरार था, जिस पर जोन-4 के पुलिस उपायुक्त द्वारा ₹3 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 सितंबर को सात दुकान कलारी के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हनुमानगंज थाने में मारपीट का एक मामला भी दर्ज है।

Hot this week

टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत कलेक्ट्रेट अटैच, दीपक पांडे को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल। राजधानी के प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए...

पत्नी को साथ भेजने से इनकार पर युवक ने काटी कलाई, धमकी देकर फंसाने की कोशिश

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में गुरुवार रात एक युवक...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...

राशन वितरण में 62 लाख का घोटाला, 7 दुकानों के संचालकों पर FIR के आदेश

​टीकमगढ़ जिले में गरीबों के हक के राशन में...

Topics

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img