Thursday, February 26, 2026
21.3 C
Bhopal

अब काली कमाई के साझेदार ही उगलेंगे, एक-दूसरे के राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभशर्मा, सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सौरभ के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 50 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

ये संपत्तियां सौरभके रिश्तेदारों, सहयोगियों और अविरल कंपनी के नाम पर हैं। हालांकि, लोकायुक्त पुलिस ने जब सौरभ से संपत्तियों को लेकर सवाल किए, तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जब दस्तावेज सामने रखे तो एक ही जवाब देता रहा ‘मेरे नाम पर नहीं हैं’। मेंडोरी के खाली प्लॉट में कार से मिले 52 किलो सोने को भी अपना नहीं बताया।

हालांकि, जांच अफसरों के मुताबिक, जब चेतन व शरद ने अलग-अलग पूछताछ में माना कि ये सभी संपत्तियां सौरभ ने खरीदी हैं। इनमें उनके दस्तावेजों का उपयोग किया गया है। तीनों से अब एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी। अविरल कंस्ट्रक्शन और इसके नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। सौरभ, चेतन व शरद ने मंगलवार रात कोहेफिजा थाने में गुजारी। अब तीनों को अलग-अलग थानों में रखा जाएगा। तीनों का रोज रूटीन मेडिकल चेकअप होगा।

52 किलो सोना आया कहां से? दुबई, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड से

  • 18 व 19 दिसंबर 2024 की दरमियानी रात को आयकर विभाग ने मेंडोरी स्थित खाली प्लॉट में कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी बरामद की थी। यह कार सौरभ के सहयोगी चेतन की थी।
  • खुलासा हुआ है कि इस सोने में से ज्यादातर दुई, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड से मंगवाया गया था। इन पर इन देशों की खास मार्किंग है।
  • सौरभ के मौसेरे जीजा विनय हसवानी भी सवालों के घेरे में हैं। विनय सोने और नकदी से लदी कार को स्कॉर्ट करके खाली प्लॉट पर ले गया था।
  • आयकर विभाग ने जब्त सोने की जांच और आगामी कार्रवाई के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को भी पत्र लिखा था। डीआरआई भी विदेश से मंगवाए गए सोने की जांच में जुटा है।

आयकर विभाग भी सौरभ और उसकी पत्नी से पूछताछ करेगा आयकर विभाग भी कार से जब्त सोने के मामले में सौरभ और उसकी पत्नी दिव्या से पूछताछ करेगा। रिमांड अवधि खत्म होने से पहले कोर्ट में आवेदन देने की तैयारी है। इससे पहले सौरभ की मां उमा शर्मा से आयकर टीम पूछताछ कर चुकी है।

रात में बोला शरद- तबीयत खराब हो गई, चार फरवरी तक रिमांड पर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को शरद, सौरभ और चेतन को मेडिकल जांच के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। जांच के बाद सौरभ और चेतन को लोकायुक्त कार्यालय लाया गया, जबकि शरद को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले शरद मंगलवार शाम को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा था और रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डिस्चाजर् कर दिया गया।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img