Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

डिग्री और परीक्षा की मांग को लेकर भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव की कोशिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में जारी अनियमितताओं और लेटलतीफी के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। B.Sc. नर्सिंग और GNM के छात्र रैली निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

​छात्रों का कहना है कि पिछले करीब छह साल से वे परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन के इंतजार में मानसिक तनाव झेल रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन की गलतियों की सजा निर्दोष छात्रों को भुगतनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि वे सिर्फ मौखिक वादों पर पीछे नहीं हटेंगे; जब तक सरकार ठोस लिखित आश्वासन नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रमुख मांगें:

  • स्पेशल बेंच में सुनवाई: नर्सिंग मामले की हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच में जल्द सुनवाई कर छात्रों के हित में फैसला हो।
  • एक साथ परीक्षाएं: सभी श्रेणियों (Suitable, Unsuitable व ग्वालियर क्षेत्र के 56 कॉलेज) के B.Sc. नर्सिंग और GNM छात्रों की परीक्षाएं बिना देरी एक साथ आयोजित हों।
  • समय पर डिग्री: 2020-21 बैच के विद्यार्थियों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और काउंसिल रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाए।
  • छात्रवृत्ति का समाधान: छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान किया जाए।
  • जवाबदेही तय हो: कॉलेजों की फर्जी मान्यता के लिए छात्रों के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों व कॉलेज प्रबंधनों पर कार्रवाई हो।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img