Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में महिला से अश्लील हरकत, मारपीट

इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने अश्लील हरकत की। महिला को धमका कर उसके साथ मारपीट भी की और शराब पीने के लिए रुपए भी मांगे। पुलिस ने इस मामले में युवक पर केस दर्ज किया है।परदेशीपुरा पुलिस ने 40 साल की महिला की शिकायत पर लखन उर्फ लक्खा, निवासी कुलकर्णी भट्‌टे पर अभद्रता, मारपीट और अड़ी बाजी के मामले में केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर सूख रहे कपड़े लेने गई थी। इस दौरान आरोपी लखन वहां पर आया। उसने अश्लील हरकत की। इसके बाद कहने लगा कि भाभी शराब पीना है, रुपए दे दो।

महिला पीछे हटी और उसे जाने के लिए कहा तो आरोपी अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगा। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। उन्होंने लखन से उसे छुडाया। इसके बाद आरोपी वहां से जाने लगा। उसने धमकी दी कि वह उसे नहीं छोड़ेगा। बाद में महिला ने परिवार को जानकारी दी। रात में थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img