Tuesday, June 16, 2026
31.5 C
Bhopal

न्यू ईयर जश्न में नाबालिगों की अश्लीलता

इंदौर में खजराना इलाके के रिंग रोड स्थित डोपा माइन पब में न्यू ईयर पार्टी के दौरान नाबालिग लड़के-लड़कियां शामिल हुए। पार्टी में देर रात तक शराब और डांस के बीच अश्लीलता का माहौल देखने को मिला। नशे में झूमते युवाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी पब और होटलों को तय समय पर बंद करवाने और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, पब में नियमों की अनदेखी हुई और प्रशासन पार्टी में सख्ती से कार्रवाई करने में असफल रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पब के अंदर अश्लील डांस और नाबालिगों की मौजूदगी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पब खजराना थाना क्षेत्र में आता है, जहां सख्ती के निर्देश होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आई।

​​​​​हिंदू वादी संगठनों की दूरी

विजयनगर और नगर निगम विवाद के चलते बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने इस बार न्यू ईयर पार्टी से दूरी बनाए रखी। 31 दिसंबर की रात, किसी भी पब या होटल के बाहर अश्लीलता रोकने के लिए हिंदूवादी नेता नहीं पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने पहले ही इन्हें आश्वस्त कर दिया था कि समय सीमा का पालन होगा, इस घटना ने प्रशासन और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए।

Hot this week

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img