Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में 1 अक्टूबर को हो सकता है लोकल हॉली-डे

भोपाल में 1 अक्टूबर को लोकल हॉली-डे हो सकता है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है तो 30 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

दरअसल, 27 अगस्त को भोपाल के लिए स्थानीय अवकाश प्रस्तावित था। इस दिन गणेश चतुर्थी के चलते छुट्‌टी घोषित की गई थी, लेकिन सरकार ने पूरे प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। ऐसे में भोपाल का एक लोकल हॉली-डे बच गया।

भोपाल में सालभर में 4 अवकाश भोपाल में सालभर में कुल 4 लोकल हॉली-डे रहते हैं। इस साल मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, रंगपंचमी पर 19 मार्च, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, 27 अगस्त के स्थान पर महानवमीं 1 अक्टूबर, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा यदि अवकाश मंजूर होता है तो 1 अक्टूबर को सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और कोई कामकाज नहीं होगा। इस दिन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी नहीं हो सकेंगी। परी बाजार और आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस भी बंद रहेंगे। हालांकि, केंद्रीय दफ्तर खुले रहेंगे और अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा नहीं मिलेगा। सिर्फ राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी ही फायदा ले पाएंगे।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img