Saturday, February 14, 2026
17.5 C
Bhopal

किराना दुकान से तेल का डिब्बा चोरी

रतलाम शहर में एक किराना दुकान पर किराना सामान लेने आए महिला-पुरुष दुकान पर काम करने वाले लड़के को बातों में उलझा कर तेल का डिब्बा चुरा ले गए। दुकान मालिक ने जब स्टॉक मिलाया तो तेल का एक डिब्बा कम मिला। दुकान में लगा सीसीटीवी का फुटेज देखा तो उसमें डिब्बा चुराते हुए महिला के साथ आया युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

घटना शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर स्थित सुंदर ट्रेडर्स एवं जनरल स्टोर्स बालाजी मार्केट में ती है। दुकान संचालक नरेंद्र शर्मा ने शनिवार रात थाना औद्योगिक क्षेत्र पर शिकायत की है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी की रात 7.45 बजे मेरी दुकान पर एक महिला तथा उसके साथ आए एक युवक द्वारा तेल का एक डिब्बा एवं अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री चोरी की गई।

घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मेरे द्वारा तेल के डिब्बों का स्टॉक चैक किया तो एक डिब्बा कम पाया। सीसीटीवी में युवक द्वारा तेल का डिब्बा चुराते कैद होने पर थाने पर शिकायत की है।

महिला के साथ में आया था दुकान में महिला व युवक साथ में आए थे। युवक ने मुहं पर रुमाल बांध रखा था। पहले दुकान में से चावल, हल्दी व धनिया व अन्य करीब 300 रुपए का सामान खरीदा। दुकान में काम करने वाले युवक से सामान मंगवाते रहे। पीछे से महिला के साथ आया युवक ने तेल की शीशी व अन्य सामान चुराकर झोले में रख लिया।सामान उठाकर जाते समय महिला ने दुकान के कर्मचारी को हाउस कीपिंग का सामान लाने को कहा।

कर्मचारी पीछे की तरफ सामान लेने गया इतने में दुकान के आगे की तरफ रखे तेल के डिब्बों से एक डिब्बा उठाकर युवक बाहर निकल गया। कुछ देर में महिला भी वहां से निकल गई। दुकान से करीब 2500 रुपए का सामान चोरी कर ले गया।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला व युवक की तलाश में जुटी है।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img