Sunday, February 15, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाई पटवारी

भोपाल लोकायुक्त ने एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हुजूर तहसील के पटवारी हलका नंबर 40 में पदस्थ सुप्रिया जैन ने जमीन के सीमांकन के बदले प्रति एकड़ 2000 रुपए की मांग की थी। दरअसल, ग्राम मुबारकपुर निवासी मोहम्मद असलम (40) ने अपनी 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था।

जिसका सीमांकन करने के बदले प्रति एकड़ 2 हजार रुपए के हिसाब से 36 हजार रुपए मांगे गए थे। किसान ने पटवारी की शिकायत लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर से की थी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 14 मई को उसके निवास हिमांशु टावर लालघाटी के पार्किंग एरिया में पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है।

पटवारी सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक मोनिका पांडे, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह आरक्षक मनोज मांझी, अमित विश्वकर्मा शामिल थे।

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img