Saturday, November 28, 2026
19.1 C
Bhopal

स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध, ऑफिस घेरा

भोपाल के अर्जुन नगर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध दूसरे दिन बुधवार को भी चला। कई महिलाएं हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर बिजली कंपनी के ऑफिस में पहुंच गई और घेराव कर दिया। इससे पहले उन्होंने रैली भी निकाली। इससे पहले मंगलवार को विरोध के चलते बिजली कंपनी की टीम उल्टे पैर लौट गई थी।

रहवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली कंपनी के अफसर मनमानी कर रहे हैं। इसलिए रैली निकालकर गोविंदपुरा स्थित ऑफिस पहुंचे और घेराव कर दिया। रहवासी आरती शर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर बिजली के दामों मे और ज्यादा वृद्धि करेंगे। नियम है कि बिजली उपभोक्ता चाहे कोई भी मीटर लगवा सकते हैं, उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता है, लेकिन सारे नियम कायदे ताक में रख दिए गए हैं।

प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

विरोध के चलते सप्लाई बंद रहवासियों ने बताया कि मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगवाने का विरोध करने पर ही अर्जुन नगर इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई। इससे लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा।

‘स्मार्ट मीटर लगाना बंद करों’ विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाएं पोस्टर-बैनर लेकर चल रही थी। इनमें ‘स्मार्ट मीटर लगाना नहीं चलेगा’… जैसे नारे लिखे हुए थे।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img