Thursday, March 5, 2026
22.9 C
Bhopal

ऑटो से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा उनके पास से 5.42 ग्राम स्मैक जब्त की गई

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी में बीएचईएल के जर्जर क्वार्टर के सामने खड़े ऑटो से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। उनके पास से 5.42 ग्राम स्मैक जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक हरे-पीले रंग का ऑटो जेपी मार्केट के पास खड़ा है, जिसमें तीन युवक स्मैक के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मिक्की साहू उर्फ छोटू (21), निवासी: मदनी नगर, बर्रई, पूर्व में मारपीट का केस दर्ज।
  • शैलेन्द्र वर्मा (32), निवासी: ग्राम बर्रई, कटारा हिल्स, तीन पुराने आपराधिक मामले दर्ज।
  • तोहिद खान (20), निवासी: बर्रई, कटारा हिल्स।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img