Monday, May 11, 2026
28.1 C
Bhopal

घर में घुसा चोर पकड़ाया तो फंदा बनाकर लगाने लगा फांसी, गिरकर हुआ घायल

स्टेशन बजरिया इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शातिर नकबजन रेलवे के सीनियर सीसीटीसी के सूने मकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गया। जब उसे रंगेहाथों पकड़ा गया, तो उसने चादर से लटककर फांसी लगाने की कोशिश की।

उसे आश्वासन दिया गया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब वह दरवाजा खोलकर बाहर आया। भीड़ ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसने घर से करीब 1.15 लाख रुपए के जेवर चोरी किए थे। आरोपी के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया गया है।

बजरिया पुलिस के मुताबिक, मूलतः नरसिंहपुर निवासी रोहित कुमार सिलावट पार्श्व स्तुति कॉलोनी, कोच फैक्टरी रोड बजरिया में रहते हैं। रोहित रेलवे में सीनियर सीसीटीसी के पद पर भोपाल में पदस्थ हैं

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर अपनी बहन को लेने हमीदिया अस्पताल गए थे।

पुलिस में आरक्षक उनकी पत्नी करीब 12:15 बजे ताला लगाकर अपनी ड्यूटी जिला अदालत गई थीं। रोहित अपनी बहन के साथ दोपहर 1:15 बजे घर पहुंचे। घर का ताला खुला था और घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। रोहित को शंका हुई, तो उन्होंने शोर मचाया। खिड़की से अंदर देखा, तो एक अज्ञात व्यक्ति बाथरूम में जाता दिखा। शोर सुनकर मकान मालिक मुकेश कुमार अहिरवार और कॉलोनी के कई लोग इकट्ठे हो गए।

चोर बोला-यहीं फांसी लगाकर सबको फंसा दूंगा…

घर के बाहर खिड़की से कई लोगों को देखकर घर के अंदर चोरी करने घुसा व्यक्ति कहने लगा कि यदि आप लोगों ने मुझे पकड़ा, तो मैं यहीं फांसी लगा लूंगा। उसने कहा कि सबको फंसा दूंगा। बेड पर बिछी चादर उठाकर पंखे में फंसा ली और लटकने लगा। तभी स्वयं चादर से छूटकर नीचे गिरा, तो सोफे का कोना उसके माथे पर लगा और खून निकलने लगा।

इसके बाद लोगों ने उससे कहा कि ठीक है, तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, तुम बाहर आ जाओ। वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। उसके पास एक काले रंग का बैग भी था। उसे अपना नाम कपिल छावड़ा निवासी पटवारी कॉलोनी बड़वाह बताया। इसके बाद किसी ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। उसी समय रोहित की पत्नी भी आ गईं।

उन्होंने अंदर जाकर सामान चेक किया, तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा था। लॉकर में रखे सोने के चार कंगन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ चांदी की बिछिया और एक जोड़ चांदी की पायल, कीमती लगभग 1.15 लाख रुपए, लॉकर में नहीं थे। शातिर चोर कपिल दिनदहाड़े 12:15 से 01:15 बजे के बीच घर के दरवाजे का कुंदा तोड़कर चोरी की नियत से अंदर घुसा था।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img