Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

पुलिस के हाथ लगा वाहन चोर, दो बाइक बरामद:नशे की लत पूरी करने करता था चोरी, बिना व्हील लॉक के वाहन होते थे टारगेट

ग्वालियर में वाहन चेकिंग में मुरार थाना पुलिस ने छह नंबर चौराहे के पास से एक नाबालिग को बाइक पर फर्राटे भरते हुए पकड़ा है। पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला है कि वह एक वाहन चोर है। उसके पास से मिली बाइक चोरी की निकली। वाहन चोर नशे की लत पूरी करने वाहन चोरी करता था।

इसके बाद गहनता से पूछताछ करने पर एक और वाहन चोरी का बरामद हो गया है। पुलिस ने वाहन बरामद कर उससे पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग वाहन चोर से शहर की अन्य चोरियों में भी सुराग मिल सकता है।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुक्रवार को छह नंबर चौराहे पर औचक चेकिंग लगाई थी। चेकिंग में एसआई ब्रह्मनंद शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रेमचंद, आरक्षक संजय गुर्जर, भूपेन्द्र, बलवीर, राजवीर, नीरज और योगेन्द्र सिंह को पहुंचाया। पुलिस चेकिंग कर रही थी कि तभी एक नाबालिग बाइक को काफी तेज रफ्तार लाता दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही नाबालिग ने बाइक की गति कम की और पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही मोड़कर वापस भागने लगा। नाबालिग की बाइक की तेज रफ्तार देखकर पुलिसकर्मियों को शंका हुई और कुछ देर के प्रयास के बाद उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पुलिस का डर बताकर भागना बताया। जब उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह घबरा गया और बताया कि वाहन चोरी का है और पूछताछ की तो उसने एक अन्य बाइक अपने घर से बरामद कराई।

ड्राइविंग और ताले तोड़ने में है मास्टर

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img