Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

पूजा थापक सुसाइड केस:पति निखिल दुबे की जमानत याचिका खारिज:पुलिस ने दहेज-आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दर्ज की थी FIR

जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर और ग्रामीण विकास विभाग की पीआरओ पूजा थापक सुसाइड केस में आरोपी पति निखिल दुबे की सेशन कोर्ट से नियमित जमानत याचिका खारिज हो गई है।

सेशन जज विनय कुमार भारद्वाज की अदालत में याचिका पर सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया गया।

गौरतलब है कि गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 16 जुलाई को निखिल के खिलाफ दहेज मृत्यु, आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जहां वह एक दोस्त के घर में छिपा हुआ था।

दो साल पहले हुई थी निखिल-पूजा की शादी

ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी 2022 में भोपाल के साकेत नगर निवासी निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थिति सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक हैं। दोनों का एक साल का बेटा है।

निखिल की कॉलेज फ्रेंड थी विवाद की वजह

पूजा थापक के भाई प्रखर थापक ने बताया कि उनके जीजा निखिल दुबे की कॉलेज की एक लड़की से दोस्ती थी, जो विवाद का कारण बनी। पूजा के सुसाइड के बाद निखिल ने फरारी इसी दोस्त के दिल्ली स्थित फ्लैट पर काटी।

प्रखर ने पूजा के पहले से शादीशुदा होने के आरोपों को खारिज किया, जो पूजा के ससुर एमएल दुबे ने लगाए थे। एमएल दुबे ने दावा किया था कि शादी से पहले और बाद में इस बात को छिपाया गया था।

Hot this week

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img