Saturday, April 11, 2026
23 C
Bhopal

नकली पुलिस बनकर 4 लाख के गहने ठगे

रतलाम जिले के सैलाना में बायपास रोड पर बुधवार को दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए के सोने के आभूषण ठग लिए। बदमाशों ने व्यक्ति से असली सोने की चेन और अंगूठी उतरवाई और बातों में उलझाकर उन्हें नकली आभूषणों से बदल दिया। जब तक पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, बदमाश फरार हो चुके थे। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।

दर्शन कर पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक, सैलाना के सदर बाजार निवासी सुशील पिता बसंतीलाल शर्मा बुधवार को प्रतिदिन की तरह जुनावास स्थित गोविंद कुंड से दर्शन कर अपने पुराने घर पहुंचे थे। इसके बाद वह बायपास स्थित एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बायपास पर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

‘महंगे गहने न पहनें’ कहकर बदल दी ज्वेलरी बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए सुशील शर्मा को एक फर्जी पुलिस आईडी कार्ड दिखाया। उन्होंने कहा कि “महंगे सोने की ज्वेलरी पहनकर बाहर नहीं निकलना चाहिए।” उन्होंने शर्मा को सोने की चेन और अंगूठी जेब में रखने को कहा। इसी दौरान पीड़ित का ध्यान भटकाते हुए एक युवक ने खुद अपने हाथ से चेन और अंगूठी उतरवाई और नकली आभूषणों को एक कागज में बांधकर उन्हें थमा दिया।

थोड़ी दूर जाकर देखा तो आभूषण नकली निकले पीड़ित शर्मा जब थोड़ी दूर आगे बढ़े, तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने कागज खोलकर देखा तो उसमें रखे आभूषण नकली निकले। यह देखते ही उन्होंने तुरंत पुलिस और अपने परिजनों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की अपील- पहले पुष्टि करें, फिर बात करें सैलाना टीआई सुरेंद्र गड़रिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी बताकर रोकने पर पहले उसकी पुष्टि करें। संदेह होने पर तत्काल 100 या 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दें।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img