भोपाल के 25 से अधिक इलाकों में मंगलवार को 5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक रिगालिया कॉलोनी, मैकेनिकल मार्केट, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रीन मेंडोज, राजीव नगर, दुर्गा नगर एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वेदमती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चमन प्लाजा, इंद्रपुरी ए-बी सेक्टर, भारत नगर, छत्रसाल नगर, लेबर कॉलोनी, अजंता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांतिनगर, कर्मवीर नगर, भवानी नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 74 बंगला, भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अंबिका होम्स, भोजपुर तिराहा, 11 मिल टॉवर एवं आसपास।




