भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार को बिजली की आवाजाही प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और सुधार कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो पानी भरने या बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
प्रमुख इलाकों में कटौती का समय
| समय | प्रभावित इलाके | कुल अवधि |
|---|---|---|
| सुबह 09:00 से 11:00 बजे | हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, दवा बाजार, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट एवं आसपास। | 2 घंटे |
| सुबह 10:00 से दोपहर 01:00 बजे | बर्रई, कस्तूरी होम्स कॉलोनी, कटारा थाना एवं आसपास। | 3 घंटे |
| सुबह 10:00 से दोपहर 03:00 बजे | ग्वाल मोहल्ला, रोशनपुरा, मालवीय नगर, श्रीराम अपॉर्टमेंट, आंचल टॉवर, बेतवा अपॉर्टमेंट, भदभदा रोड एवं आसपास। | 5 घंटे |
| सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे | पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, 80 फीट रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग एवं आसपास। | 6 घंटे |
| दोपहर 01:00 से 03:00 बजे | जीएडी चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र। | 2 घंटे |



