भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद, श्रीराम कॉलोनी, स्नेहा नगर, मोहिनी दीप, गायत्री विहार फेस-3 एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिव नगर, सुलभ कॉम्पलेक्स, रत्नागिरी, पुलिस चौकी, सहकारी परिसर, कल्पना नगर, सोनागिरी ए और बी सेक्टर एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुरभि मोहिनी, इसरो कैम्पस, कंचन नगर, सिद्धार्थ पैलेस, आधारशिला ईस्ट ब्लॉक, सुभालय एवं आसपास।
- सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा, अंबिका गृह निर्माण समिति एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अंसल ग्रीन एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अरेरा क्लब, 74 बंगलो, निशात कॉलोनी, रेड क्रॉस एवं आसपास।




