Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया

भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने जांच रिपोर्ट में गोमांस का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया।

बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और पुष्टि भी नहीं की है। उन्होंने 26 टन मांस होने का दावा किया है।

बता दें, बुधवार रात PHQ के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक रोका था, जिसमें मांस के पैकेट मिले थे। आरोप है कि यह मांस हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजने की तैयारी थी।

स्लॉटर हाउस के संचालक से पूछताछ पुलिस का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इधर, मामले में स्लॉटर हाउस के संचालक असलम चमड़ा को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। उससे पूछताछ की जा रही है। मांस की सप्लाई चेन, पैकिंग और परिवहन से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ट्रक में 26 टन मांस होने का दावा जय मां भवानी संगठन से जुड़े भानु हिंदू का दावा है कि ट्रक में करीब 26 टन मांस होने की पुष्टि की गई थी। अधिकारियों ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट आने की बात कही थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में स्पष्ट रवैया नहीं अपना रही है। कार्यकर्ताओं को एक विभाग से दूसरे विभाग के बीच भटकाया जा रहा है। भानु हिंदू ने कहा कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img