Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल के शाहपुरा में गैस लाइन लीकेज

भोपाल के शाहपुरा में गुरुवार दोपहर गैस लाइन लीकेज हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रास्ते को बंद कराया गया। वहीं, थिंक गैस कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीकेज में सुधार कार्य शुरू कराया। लाइन बंद करने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना गुरुवार पौने 3 बजे की बताई जाती है। शाहपुरा थाने के सामने से थिंक गैस की भूमिगत लाइन गुजर रही हैं। गुरुवार को यहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। संभवत: खुदाई के दौरान पाइप लाइन फूट गई। इसके बाद तेजी से गैस निकलने लगी।

प्रेशर की आवाज से ही अफरा-तफरी मची प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वे दोपहर में शाहपुरा थाने के पास से गुजर रहे थे। तभी गैस लाइन से प्रेशर से गैस निकलने लगी। पास में ही थाना होने से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहीं, पास में ही बिजली कंपनी की एक फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। गैस कंपनी को भी सूचना दी गई। इसके बाद लाइन बंद कर दी गई ओर लीकेज को सुधारा जाने लगा।

आसपास रेसीडेंसियल एरिया जिस जगह से पाइप लाइन गुजरी है, वहां रेसीडेंसियल एरिया है। घरों में गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। लाइन लीकेज होने से लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img