भोपाल के करीब 35 इलाकों में शनिवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बसंतकुंज कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, भारत नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक घरोंदा, बीडीए कॉलोनी, सलैया एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मण परिसर, ओल्ड डेयरी फार्म, शारदा नगर, एफ वार्ड, वन ट्री हिल्स एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिदम पार्क कॉलोनी, दीपड़ी तिराहा, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी, दानिशकुंज-1 और 2, दस दुकान क्षेत्र ,फाइन कैम्पस, हरे कृष्ण होम्स, एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास।
- दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक विकासकुंज, बसंत कुंज, इंडस एम्पायर, पार्श्व गैलेक्स एवं आसपास।




