भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें सुभाषनगर, एकतापुरी, सेमरा, कैलाश नगर, ईदगाह, वरुण नगर समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें परेशान न होना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आलोक धाम, निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, सीएचसी कोलार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगलो, जेके हॉस्पिटल, वेस्टर्न कोटयार्ड कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 7 से 8 बजे तक रामा कॉम्प्लेक्स, विजय स्तंभ, महेंद्र कॉम्प्लेक्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक एमपी नगर जोन-2, जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, आर्य भवन, एडवोकेट कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, ईदगाह, मीनाक्षी रेजीडेंसी, प्रभु नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुभाष नगर, एकतापुरी, सेमरा गेट, कैलाश नगर, दुर्गा नगर, सौभाग्य नगर, प्रगति नगर, अशोका गार्डन, शहंशाह गर्दन्य, अमृत कॉम्प्लेक्स एवं आसपास।




