Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

कल बिजली कटौती:भोपाल के 45 इलाकों में असर

भोपाल के करीब 45 इलाकों में शनिवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, सर्वधर्म, सेमरी, दामखेड़ा, हाउसिंग बोर्ड, मिसरोद, राजीव नगर, शारदा नगर जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। ताकि, परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 7 से 8 बजे तक सर्वधर्म ए और बी सेक्टर, दामखेड़ा, सांई हिल्स एवं आसपास।
  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद, कोरल वुड, बीडीए कॉलोनी, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरी कलां, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 11 नंबर, ई-6 और ई-7, अरेरा कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी, महेन्द्रा एंपल, शिव आंगन, रुद्राक्ष, शिवा स्प्रिंग, शिवा रॉयल एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पर्यावरण परिसर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, इफ्को, ग्लोबल गार्डन, मीनाक्षी अपॉर्टमेंट, रॉयल अपॉर्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट, राजीव नगर बी एवं सी सेक्टर, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी धाम, हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लक्ष्मण नगर, शारदा नगर, एफ वार्ड, वन ट्री हिल्स एवं आसपास।

Hot this week

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img