Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में बस्ती हटाने का विरोध:दूल्हे को बाइक पर बैठाकर SDM के पास ले गए कांग्रेस नेता; आश्वासन के बाद माने

भोपाल में मोती नगर बस्ती हटाने के विरोध में शुक्रवार को कई लोग एमपी नगर एसडीएम ऑफिस पहुंच गए। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला बस्ती के एक युवक को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए। इस युवक का 7 दिसंबर को निकाह होने वाला है। हल्दी लगे दूल्हे ने भी बस्ती नहीं हटाने की की बात कहीं।

सुभाष नगर विश्राम घाट के पास स्थित मोती नगर बस्ती है। इसे हटाने के लिए एसडीएम ने नोटिस दिए हैं, लेकिन इन्हें कहां शिफ्ट करना है, यह नहीं बताया है। इसके चलते लोग विरोध में सड़क पर उतर गए।

पहले बस्ती के लोगों से मिले, फिर एसडीएम के पास गए प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और रेलवे द्वारा नोटिस देने की बात सामने आने पर कांग्रेस नेता शुक्ला मोती नगर बस्ती पहुंचे। उन्होंने रहवासियों को मदद का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उन्हें एक युवक जिसका नाम कुर्बान कुरैशी है और उसका 7 दिसंबर को निकाह होना है, मिला। हल्दी लगे इस युवक को शुक्ला अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए और एसडीएम टीटी नगर एलके खरे से मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान का हवाला

कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जो व्यक्ति जहां है, उसे वहीं मकान दिया जाएगा, लेकिन प्रशासन ने मोती नगर के रहवासियों को बेदखली के नोटिस थमा दिए हैं। उन्होंने साथ में मौजूद दूल्हे को इंगित करते हुए पूछा कि अगर मकान टूट जाएंगे तो इसका निकाह कैसे होगा?

मनोज शुक्ला ने कहा, अगर बुलडोजर चलेगा तो सबसे पहले मेरे ऊपर चलेगा। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि बस्ती को नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद सभी लोग लौट गए। प्रदर्शन के दौरान तारिक अली, शानू खान, अलीम उद्दीन बिल्ले, जहीर कुरैशी, अफरोज आलम, मोहम्मद ताज, फैजान खान आदि मौजूद थे।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img