Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

14 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल के पहले 10 लेन अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करीब 10 लाख टन सूटेबल सॉलिड वेस्ट का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए भोपाल नगर निगम से डिमांड भी की गई है। हालांकि, प्रोजेक्ट 9000 पेड़ों की कटाई की वजह से रुका हुआ है। एनएचएआई अफसरों का कहना है कि जब तक पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक प्रोजेक्ट रुका रहेगा।
कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम अब मेट्रो के ट्रैक पर भी उतर आई है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से टीम का निरीक्षण शुरू हो गया है, जो शाम तक चलता रहा। शाम 4.30 बजे टीम मेट्रो में सवार हुई। इस दौरान एमपी नगर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलती मेट्रो में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सिस्टम जांचा गया।
मिसेज इंडिया एशिया 2025 की फर्स्ट रनर-अप बनीं डॉ. श्वेता मिश्रा अपने गृह नगर भोपाल लौटीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटीं डॉ. श्वेता ने प्रेसवार्ता में अपने सफर, चुनौतियों और आगे की योजनाओं को साझा किया।
बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।
इंदौर ने एक बार फिर रिसर्च के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। देवी अहिल्या विवि की प्रो. अंजना जाजू, डॉ. मुकेशचंद्र शर्मा और UGC-DAE के डायरेक्टर डॉ. वसंत साठे को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और एल्सेवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने हाल ही में एक मामले में याचिकाकर्ता पर 20 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। याचिकाकर्ता ने खुद को गरीब बताकर कोर्ट फीस माफी की अपील दायर की थी, लेकिन जांच में सामने आया कि वह आयकरदाता है और उसकी वार्षिक आय पांच लाख रुपए से ज्यादा है। शिवपुरी निवासी बृजेश गर्ग का सुनील जैन सहित 28 अन्य लोगों के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है। इस संपत्ति विवाद की अपील में 1 लाख 50 हजार रुपए की कोर्ट फीस जमा करनी थी। बृजेश गर्ग ने फीस जमा करने के बजाय हाईकोर्ट में खुद को गरीब बताकर फीस माफी के लिए याचिका दायर की।

Hot this week

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img