Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

23 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल में अपराध की दुनिया में महिलाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ये संगठित होकर चोरी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मानव तस्करी और हत्या जैसे संगीन अपराधों को भी अंजाम दे रही हैं। ऐसे गंभीर अपराधों में शहर की 100 से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं। यही कारण है कि भोपाल के थानों में हिस्ट्रीशीटर और गुंडा लिस्ट में महिलाओं के नाम तेजी से शामिल होते जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं आदतन अपराधी हैं। पकड़े जाने के बाद भी क्राइम करना नहीं छोड़ती हैं।
भोपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भाई दूज कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहनों के शब्द और उद्गार सुनकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि आज बहनों को 250 रुपये की राशि शगुन के रूप में भेज रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं किसे कौन सा पद मिला है।
प्रदेश सरकार ने 16वीं विधानसभा (दिसंबर 2023-2028) के सदस्यों को वाहन खरीदने पर ब्याज अनुदान देने का निर्णय लिया है। पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन को योजना में शामिल किया गया है। तीस लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विधानसभा सदस्य को चार प्रतिशत ब्याज देना होगा। शेष ब्याज सरकार चुकाएगी पर यह अधिकतम छह प्रतिशत तक होगा। 15 लाख रुपये से अधिक का पेट्रोल-डीजल वाला वाहन खरीदने पर सरकार केवल दो प्रतिशत ब्याज चुकाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रदेश सरकार ने किसान हित में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए तय किया है कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को बिना ब्याज का ऋण मिलता रहेगा। इस वर्ष 23 हजार करोड़ रुपये वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
ईंटखेड़ी क्षेत्र के अरवलिया में सड़क पर तीन लोगों को कुचलने वाले एसयूवी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित घटना के बाद ग्वालियर भाग गया था। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

Topics

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img