Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

27 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

सोमवार को छठ पूजा का तीसरा दिन है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को अस्ता चलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। राजधानी भोपाल के सभी 52 घाटों पर शाम को श्रद्धालु जल और दूध से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचे।
एमपी में आंगनवाड़ी केंद्रों के खुलने की मॉनिटरिंग अब पोषण ट्रैकर के जरिए की जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कौन सा आंगनवाड़ी केंद्र महीने में कितने दिन तक खुला रहा। महिला और बाल विकास विभाग अगले पांच साल में हर साल 3,000 आंगनवाड़ी भवन बनाकर कुल 25,239 नए आंगनवाड़ी भवन बनाएगा।
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के गणेशपुरा गांव में जमीन विवाद में भाजपा नेता महेंद्र नागर ने अपने साथियों के साथ किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उस पर जीप भी चढ़ा दी। जब किसान की दो नाबालिग बेटी और परिवार के लोग उसे बचाने पहुंचे तो उनके कपड़े फाड़ दिए।
सतना-मानिकपुर रेलखंड पर देर रात मुंबई से भागलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। ट्रेन के तीन कोच एम-1 कोच, एक जनरल कोच और गार्ड यान की कपलिंग टूटने से अलग हो गए। ट्रेन उस समय 10 किमी की रफ्तार पर थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया और वह अपने आप ही रुक गई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रातःकाल भस्म आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन लाभ भी लिया।
अम्बिकापुर से कटनी की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक आग उठने लगी, हाई टेंशन लाइन छू जाने से जोरदार धमाका के साथ चिंगारियां निकलने लगी। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि काफी देर तक ट्रेन से चिंगारियां निकलती रहीं। स्टेशन परिसर में बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले दो भाइयों वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुशवाह ने 55 सीटर एरोप्लेन स्क्रैप में खरीदा है। 2009 तक इसे बीएसएफ द्वारा उपयोग किया जा रहा था। इसके बाद से यह दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा था। प्लेन को दिल्ली से उज्जैन लाने में ही 5 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। दोनों भाइयों का कहना है कि वे इसमें एक लग्जरी रूम वाला होटल बनाएंगे।
सम्मेलन 28 अक्टूबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होगा, जहां कॉमनवेल्थ और आसियान सदस्य देशों के प्रधानमंत्री, मंत्री, राजनयिक, नीति-निर्माता और युवा नेता एक साथ एक मंच पर जुटेंगे। अब वसुंधरा मलेशिया में भारत के युवा नेतृत्व की आवाज बनेगी। वसुंधरा सिंह सतना लोकसभा के पूर्व सांसद दिवंगत रामानंद सिंह की पोती और राजवंत सिंह की बेटी हैं।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img