आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

गर्मी में रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा, साल भर बाद रेलवे ने दोबारा शुरू की वॉटर वेंडिंग मशीनें

भोपाल रेल मंडल 2 स्टेशनों पर अब लाखों यात्रियों के लिए सस्ते ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की है। इसमें भोपाल और इटारसी पर रेलवे ने वॉटर वेंडिंग मशीनों की सुविधा को दोबारा शुरू कर दिया है। इससे पहले ठंडे पानी के लिए केवल पैक बॉटल की सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा कुछ प्याऊ भी रेलवे हर प्लेटफॉर्म पर संचालित कर रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बता दें, भोपाल स्टेशन पर 12 वॉटर वेंडिंग मशीनों को दोबारा शुरू किया गया है। इसमें 9 अभी शुरू हो चुकी हैं जल्द 3 अन्य शुरू की जाएंगी।

साल भर पहले हुई थी बंद
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार मंडल के 8 स्टेशनों पर 43 मशीनों को रेलवे ने साल भर पहले बंद किया था। इसमें भोपाल स्टेशन पर 11, इटारसी स्टेशन पर 15, विदिशा स्टेशन पर 2 , हरदा स्टेशन पर 2, बीना स्टेशन पर 8, स्टेशन पर 2, गुना स्टेशन पर 2 और गंज बासौदा पर 1 मशीन लगी थी। इसमें इसमें ऑटोमैटिक एवं मैनुअल दोनों तरह की मशीनें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मशीनों का टेंडर खत्म हो गया था, जिसके चलते इन्हें अब हटाया गया था।

भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 पर शुरू हुई सुविधा।

भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 पर शुरू हुई सुविधा।

जल्द ही अन्य स्टेशनों पर होगी सुविधा
वॉटर वेंडिंग मशीनों का टेंडर आईआरसीटीसी द्वारा किया गया था। प्रति मशीन की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा रेलवे की माने तो इन्हें भोपाल स्टेशन पर करीब महीने भर पहले शुरू किया गया है। इससे हजारों यात्रियों को पानी की सुविधा तो मिली है साथ ही लोग कम दाम में ठंडे पानी भी ले पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मंडल के अन्य स्टेशन जैसे, बीना, गुना, विदिशा, औबेदुल्लागंज आदि पर भी मशीनों का संचालन किया जाएगा।

यह है रेट लिस्ट

मात्रारेट विथआउट कंटेनर (रुपए)रेट विथ कंटेनर (रुपए)
300 एमएल23
500 एमएल35
1 लीटर58
2 लीटर812
5 लीटर2025

भोपाल स्टेशन किस प्लेटफॉर्म पर कितनी मशीनें

  • प्लेटफॉर्म 1 पर 3 मशीनें
  • प्लेटफॉर्म 2 पर 2 मशीने
  • प्लेटफॉर्म 3 पर 1 मशीनें
  • प्लेटफॉर्म 4 पर 1 मशीनें
  • प्लेटफॉर्म 5 पर 1 मशीन
  • प्लेटफार्म 6 पर 1 मशीन
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770