Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

रेलवे ने इज्तिमा के लिए किए इंतजाम

आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने विशेष भीड़ प्रबंधन के तहत दो प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

यह व्यवस्था 17 व 18 नवंबर 2025 को लागू रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इज्तिमा के दिनों में भोपाल स्टेशन सहित पूरे मंडल में यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है, ऐसे में भीड़ को नियंत्रित रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • ट्रेन संख्या 18235 – भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस: 17 और 18 नवंबर 2025, इसमें 1 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 14814 – भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस : 17 व 18 नवंबर 2025, इसमें भी 1 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाया जाएगा।

दोनों ट्रेनों में एक-एक कोच जोड़ा है सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इज्तिमा अवधि में यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए दोनों ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़कर भीड़ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपील करता है, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे। रेल मंडल ने यात्रियों को सलाह दी है कि अतिरिक्त कोचों व ट्रेन से संबंधित अद्यतन जानकारी स्टेशन पर उपलब्ध सूचना केंद्रों के साथ-साथ रेल मदद 139 और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी प्राप्त की जा सकती है।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img