Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

सागर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:तीन साल बाद आरोपी ने शादी करने से मना किया, बात भी करना बंद कर दी

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पहचान करीब तीन साल पहले अक्षय उर्फ प्रिंस से हुई थी। उसी समय से उससे बात होने लगी। 15 नवंबर 2021 को वह मेरे घर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था।

घर में अकेला पाकर उसने मेरे साथ गलत काम किया। उसने कहा था कि इस बारे में किसी से कुछ मत कहना, वरना जान से मार दूंगा। डर के कारण मैंने घटना के संबंध में परिवार वालों को नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी ने कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह शादी करने का बोलता था।

लेकिन जब भी मैंने उससे शादी करने के लिए बोला तो वह आनाकानी करने लगा। कुछ समय बाद वह शादी करने से मना करने लगा। जुलाई माह से उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। जिससे मैं परेशान रहने लगी। घर वालों ने मुझसे परेशान रहने का कारण पूछा तो अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन के साथ थाने आकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img