शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दूर के रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शनिवार को परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया और पाली रोड में स्थित ग्रीन गार्डन के आगे जंगल ले गया। जंगल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। किशोरी ने आरोपी को मना किया।
लेकिन आरोपी युवक ने किशोरी की बात नहीं मानी और जबरदस्ती उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। जब किशोरी घर पहुंची तब परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी जब परिजनों को लगी। तब वह पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी की तलाश शरू कर दी है।




